चुनार। नगर के शिवा उत्सव वाटिका में श्रीराम सत्संग समिति के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभांरभ नरेंद्र पांडेय ने भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
कथा के प्रथम दिन उपस्थित कथा प्रेमियों को कथा का रसपान कराते हुए कथा वाचक कौशलेंद्र दास शांडिल्य कैलाशपति भागवत भ्रमर ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सम्पूर्ण मोक्ष की प्राप्ति का साधन है। भागवत कथा रूपी अमृत पान से ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है। सत्य, चीत,आनन्द परमात्मा का स्वरूप है। संसार के सभी प्राणियों को इनकी वंदना करनी चाहिए।इससे पूर्व शुक्रवार की सुबह गंगाघाट स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ से नगर की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और नगर भ्रमण करने के साथ ही श्रीमद् भागवत कथा पंडाल पहुंचकर कलश यात्रा का समापन किया। कथा के प्रथम दिन मेजर कृपाशंकर सिंह, रफीक आलम, शिवप्रसाद कमल, नंदलाल केशरी, भरत जौहरी, अनिल गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद प्रजापति, मनोरमा देवी, शालिनी गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन समिति के अध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद कमल ने किया।