फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल रोड स्थित सेठ क्षरका प्रसाद बजाज स्कूल में शनिवार को टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा जोनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें वाराणसी, गोरखपुर, सोनभद्र एवं मिर्जापुर जिले की टीमों ने प्रतिभाग किया। इन खेलों में प्रतिभाओं का लोहा मनवाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप का शुभारंभ उत्तर प्रदेश टेबल-टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय मुंशी ने किया। इसमें विभिन्न केटेगरी कैडेट ब्याज, गर्ल्स, सब जूनियर, जूनियर, यूथ तथा मेंस व वुमेंस की प्रतियोगिताएं हुई। चैंपियनशिप में कुल 65 बालक व बालिकाओं की सहभागिता रही। चैंपियनशिप में सेठ द्वारका प्रसाद बजाज के पांच खिलाड़ियों लक्ष्मी सिंह कैडेट गर्ल्स प्रथम, अनन्या बरनवाल कैडेट तृतीय, प्रज्ञान बरनवाल कैडेट ब्यायज तृतीय, कृति माहेश्वरी सब जूनियर गर्ल्स तृतीय एवं विनीता साहनी जूनियर गर्ल्स पांचवां स्थान ने जोनल स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। जो 23 व 26 नवंबर को गाजियाबाद में आयोजित होगा। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यलय के डायरेक्टर व प्रधानाचार्य शिवानी कौशिक ने बच्चों की शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। चीफ रेफरी आलोक तिवारी, अम्पायर पारूल दिक्षित,अनुराग पांडेय, अजय सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें