फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। बीएसएनएल के ठेका कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन नवागत महाप्रबंधक रामजीत तिवारी द्वारा लिखित आश्वासन देने के बाद समाप्त हो गया। जीएम ने बीएसएनएल के ठेका कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि मजदूरों का भुगतान जल्द कराया जाएगा, साथ ही नया टेंडर श्रम विभाग के द्वारा निर्धारित मानदेय के अनुसार होगा।
विज्ञापन

टेलीकॉम कैजुअल एंड कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में अनगढ़ स्थित कार्यालय पर बीएसएनएल के ठेका कर्मचारी छह सूत्री मांगों को लेकर धरना कर रहे थे। संगठन के प्रादेशिक सचिव जीतलाल मौर्य, सुरेश चंद्र बिंद, नागेंद्र सिंह, दिनेश तिवारी, केंद्रीय सहायक हरिद्वार यादव, बबलू सिंह, शिव बहादुर यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने जीएम से वार्ता किया। नवागत जीएम ने कर्मचारियों की समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। जिसके बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें