फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बीआरसी पर धरना करेंगे शिक्षामित्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय के धरना स्थल पर दस हजार रुपये मानदेय के आदेश की प्रतियां जलाईं और आरपार की लड़ाई का एलान किया। उन्होेंने कहा कि ने सरकार की वादाखिलाफी की है।
संयुक्त समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा का कलेक्ट्रेट परिसर में धरना जारी रहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजयधर दूबे ने कहा कि सरकार एक लाख 72 हजार शिक्षामित्रों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। हमने इसके खिलाफ आरपार की लड़ाई का संकल्प लिया है। सरकार शिक्षामित्रों की समस्या के समाधान की बजाए स्वयं उलझती जा रही है। हमारा भविष्य तो अंधकारमय है ही, नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। शिक्षामित्रों के प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल से सरकार ने समान वेतन देने और टीईटी में छूट देने के लिए विधिक राय लेने की बात कही थी। मगर आनन-फानन में कैबिनेट की बैठक बुलाकर दस हजार मानदेय और मूल विद्यालयों में लौटने का फैसला कर लिया। भाजपा ने चुनाव के समय शिक्षामित्रों की समस्याओं के का वादा संकल्प पत्र में किया था। विनोद कुमार सरोज और सुनील सिंह पटेल ने सरकार के निर्णय की निंदा की। संचालन आदिशंकर दूबे ने किया। रामदेव यादव, इंद्र बहादुर, मयंक, राजकुमारी, बीडी त्रिपाठी, दिनेश सिंह, माला, विनय सिंह, माधुरी सिंह, रजनी, संजिता, मयंक प्रभा, राजेश दूबे, मनोज दूबे, अशोक यादव, दीपेंद्रसिंह ने सरकार की नीतियों की निंदा की। इस दौरान दुर्गा सिंह, दिलीप सिंह, संदीप शर्मा, अशोक राय, राजेश मिश्रा, महेश उपाध्याय, विष्णु मिश्रा, रविशंकर शुक्ल, नसीरूद्दीन, राम गोपाल यादव, राजेश बिंद, राज कुमार, कृपाशंकर, इंद्र बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00

आज से बीआरसी पर धरना करेंगे शिक्षामित्र
मिर्जापुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजयधर दूबे ने बताया कि नौ सितंबर से शिक्षामित्र अपने अपने बीआरसी पर धरना प्रदर्शन करेंगे। साथ ही आगामी 11 सितंबर से नई दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सभी शिक्षामित्र धरना प्रदर्शन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें