फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंस के हाथ से निकल पर्वत पर विराजमान हुई थीं भगवती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। द्वापर में कंस की आसुरी शक्ति से मुक्त कराने के लिए मां विंदुवासिनी की अंश ही नंद के घर जन्मी थीं। मां विन्दुवासिनी का जन्मोत्सव भाद्रपद कृष्ण द्वितीया को मनाया जाता है। जिले भर में कजली का उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

विन्ध्य सेवा मंच के प्रवक्ता व मां विंध्यवासिनी अष्टभुजा जयंती यज्ञ के कार्यक्रम संयोजक मिट़्ठू मिश्र ने बताया हर युग में पूजी जाती रहीं हैं। मां विंध्यवासिनी देवी को विंदुवासिनी भी कहते हैं । विंदु जिसके बिना एक रेखा का भी सृजन नहीं होता उसी प्रकार माँ विन्ध्यवासिनी के बिना इस सृष्टि की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। मां यहां की प्रधान देवी लक्ष्मी हैं और इच्छा की देवी हैं। जब कंस देवकी की संतानों को मारने लगा तब बासुदेव को संतति के जीवन की चिंता सताने लगी। उन्होंने अपने कुल गुरु गर्ग ऋषि को कारागार में बुलाया और समाधान पूछा। गर्ग ऋषि ने कहा कि आप चिंता न करें, मैं विंदुवासिनी के दरबार में वहां लक्षचंडी यज्ञ करूंगा और मां की कृपा से आपको दीर्घजीवी संतान की प्राप्ति होगी। गर्ग ऋषि ने विन्ध्याचल में शिवलिंग स्थापना कर यज्ञ किया। मां प्रसन्न हुई उन्होंने कहा कि नंद के घर में अवतार लेने किया और बताया कि देवकी के यहां नारायण अवतार लेंगे। भगवती ने भादो कृष्ण पक्ष द्वितीया को नंद के घर जन्म लिया और ठीक छह दिन बाद देवकी के गर्भ से कृष्ण जन्म हुआ। माया के चलते जेल में सब सो गए और श्री कृष्ण सुरक्षित नंद के घर पहुंच गए। बालिका बिंदुवासिनी देवकी के पास आ गईं। कंस ने देवकी की आठवीं संतान समझ कर उन्हें पत्थर पर पटकने चला तो देवी छूट कर आकाश में चली गईं। कंस तुझे मारने वाला पैदा हो चुका है, ऐसा कहती हुई विंध्याचल आ गईं। यही भगवती विंध्य पर्वत पर भक्तों की अष्टभुजाओं से रक्षा करने वाली ज्ञान की देवी माँ अष्टभुजा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें