फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिकों को मास्टर प्लान की नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़िहान। लोकनिर्माण विभाग द्वारा मड़िहान घोरावल मार्ग चौड़ीकरण करने के लिए मकान मालिकों को मास्टर प्लान की नोटिस पकड़ाये जाने से हड़कंप मच गया है। बरसात में लोगों को घर गिराने की चिंता सताने लगी है। मकान मालिकों द्वारा गुहार लगाये जाने पर जिलाधिकारी ने एक माह का समय बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

मास्टर प्लान में स्थानीय क़स्बा समेत जमुई कलवारी धुरकर पेढ़ घोरावल में कई दर्जन मकान गिराये जा सकते हैं। सड़क चौड़ीकरण के कार्य में लगे अधिकारी मकानों पर लाल रंग से चिन्हित कर चुके हैं। दो अगस्त तक चिन्हित किये गए सभी जमीनों को खाली करने का आदेश लोकनिर्माण विभाग द्वारा दिया गया था।बारिश में कठिनाई को देखते हुए मकान मालिकों की गुहार पर जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने जगह खाली करने के लिए एक माह का समय दिया है। इससे मकान मालिकों को कुछ हद तक राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें