फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम खुशगवार, उमस से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। दोपहर बाद शहरी इलाकों में हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया, वहीं जिले के ग्राम्यांचलों में बूंदाबांदी से किसानों में मायूसी छाई रही। शुक्रवार को अपराह्न में अचानक मौसम का मिजाज बदलने से आसमान में काले-काले बादल उमड़ने-घुमड़ने लगे और थोड़ी देर बाद एक घंटे तक बारिश हुई, जिससे प्रचंड गर्मी व उमस से लोगों को काफी राहत मिली। बारिश बाद मौसम का लुत्फ उठाने के लिए लोग सड़कों पर छाता लेकर दिखाई दिए।
विज्ञापन

सुबह आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादलों को देख लग रहा था कि आज इंद्रदेव मेहरबान होंगे, लेकिन पूर्वान्ह बाद से दोपहर में तीन बजे तक सूरज ने ऐसी आंखे तरेरी की लोग पसीने-पसीने हो गए। दोपहर बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला और देखते ही देखते आसमान में काले-काले बादल उमड़ने-घुमड़ने लगे और करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर बारिश हुई। बारिश होने से जहां तापमान लुढ़क कर काफी नीचे चला गया, वहीं प्रचंड गर्मी व उसम से लोगों ने राहत की सांस ली। तल्ख धूप व गर्मी से धरती इतनी तप रही थी कि बारिश के चंद समय बाद पानी का पता ही नहीं चला। पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहने से वातावरण में नमी बनी रही। उधर जिले के ग्रामीण अंचलों में हल्की बूंदाबांदी ने एक बार फिर किसानों को निराश कर दिया। आसमान में बादल देख किसान यह अनुमान लगा रहे थे कि झमाझम बारिश होगी और वह अपने-अपने खेतों में धान की नर्सरी डालने की तैयारी में जुट जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आसमान में उमड़ने वाले बादल छाये और ललचा कर चले गए। मूसलाधार बारिश के लिए इनदिनों जमालपुर के किसान टोटके-टोने सहित कई प्रकार के उपाय भी करने में लगे हुए हैं, लेकिन इंद्रदेव प्रसन्न ही नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें