फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ सौ करोड़ की वसूली के लिए होगी सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ सौ करोड़ की वसूली के लिए होगी सख्ती
विज्ञापन

हर शनिवार व रविवार को होगा मेगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। निजीकरण के विरोध में बिजली विभाग के कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से काम पर लौटने के बाद उनपर लाइन लास कम करने की जिम्मेदारी है। बकाएदारों पर वसूली के लिए शासन ने विद्युत विभाग को निर्देश दिया है। जिले में विभाग का लगभग नौ सौ करोड़ रुपये का बकाया है। शासन का स्पष्ट निर्देश है कि विभाग वसूली बढ़ाए और बकाए में तत्काल कनेक्शन काटा जाए।
इसके साथ ही शासन ने विभाग को उपभोक्ताओं की समस्याओं को हल करने को भी कहा है। अब हर शनिवार व रविवार को मेगा अभियान होगा। जिसमें उपकेंद्रवार उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी जाएंगी। उनकी रिकार्डिंग की जाएगी और यथा संभव दो दिनों में उसके निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। यह माना जा रहा है कि इससे विभाग के उन बिलों की भी वसूली हो सकेगी जो विवादित हैं। इससे भी विभाग की आय बढ़ेगी। विभाग को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि हर माह वसूली में कम से कम 30 से 35 फीसदी की वृद्धि अवश्य की जाए। विभाग अब किसी को बख्शने के मूड में नहीं है। वहीं विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि कार्रवाई की आड़ में किसी का उत्पीड़न न होने पाए। इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया वसूली के लिए शासन का स्पष्ट निर्देश है। हर किसी से सख्ती से वसूली की जाएगी। इसलिए जो भी बकाएदार हैं वे बकाया का भुगतान कर असुविधा से बचें।
- विनोद कुमार पांडेय, अधीक्षण अभियंता
ढाई सौ कनेक्शन काटे गए
मिर्जापुर। बकाए की वसूली के लिए अब विभाग के आला अधिकारी भी मैदान में उतर गए हैं। गुरुवार को अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में विद्युत कर्मी वसूली के लिए निकले। उन्होंने देवपुरवा, गणेशगंज, स्टेशन रोड, अनगढ़ व अन्य कई मोहल्लों में वसूली के लिए अभियान चलाया। गुरुवार को ढाई सौ कनेक्शन काटे गए। एक लाख से ऊपर के राजस्व की वसूली की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें