फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी व तूफान में गिरा दिवाल, दो बच्चियां दबकर हुई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पड़री। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसारी गांव में शनिवार की रात आए आंधी से दीवार व सीमेंट की चद्दर गिरने से मलबे के नीचे दबकर दो बच्चियां घायल हो गई। हादसे में नीचे रखा सामान दबकर नष्ट हो गया। घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। आधी रात को हुई घटना बाद ग्रामीण बचाव राहत में जुट गए। ग्रामीणों ने घायल बच्चियों को किसी तरह से निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

बसारी गांव निवासी निर्मला पत्नी स्व. छांगुर का सीमेंट चद्दर का मकान बना हुआ था। परिवार के लोग खाना खाकर सो गए। देर रात आए आंधी व तूफान से अचानक दीवार गिर गई। दीवार गिरने से सीमेंट की चद्दर भी टूट कर जमीन पर आ गिरा। जिसके नीचे सोई निर्मला की दोनों बेटियां मीनू (12) व सोनी (10) मलवे के नीचे दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसियों की नींद टूट गई वे किसी अनहोनी का अंदेशा जताते हुए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मलबा हटाकर किसी तरह दोनों को किसी प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार के लिए पहुंचाया। मलवे में दबकर बॉक्स, चारपाई, चावल व गेहूं समेत 50 हजार का सामान भी नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने महिला की गरीबी को देखते हुए क्षेत्रीय लेखपाल को सूचित करते हुए मदद के लिए जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें