मिर्जापुर। आरटीई के तहत कान्वेंट स्कूलों में पिछले साल दाखिल कराए गए बच्चों के अभिभावकों के खाते में धन नहीं पहुंच रहा है।
बताया जा रहा है कि संबंधित विद्यालय खाता संख्या उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। ऐसे में तीन सौ 96 खातों का धन वापस चला जाएगा। डीसी सामुदायिक ने कहा है कि ऐसे बच्चों के अभिभावक जिनके खाते में धन नहीं पहुंचा है वे विभाग से अविलंब संपर्क कर खाता संख्या प्रस्तुत करें ताकि उनके खाते में धन भेजा जा सके।
पिछले वर्ष लगभग दो हजार बच्चों का प्रवेश निजी विद्यालयों में किया गया था। इसमें से अधिकांश के खाते में धन भेजा जा चुका है लेकिन तीन सौ 96 बच्चे ऐसे हैं जिनके खाते में धन नहीं भेजा जा सका है। डीसी कम्युनिटी चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि जिन अभिभावकों के खाते में धन नहीं पहुंचा है वे बीएसए कार्यालय में संपर्क कर खाता संख्या प्रस्तुत करें ताकि उनके खाते में धन भेजा जा सके।