फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइजीआरएस सिस्टम से बेहतर होगी कार्य प्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में ई-गवर्नेंस पर सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मंडल के अधिकारियों को आइजीआरएस सिस्टम के जरिये कार्यप्रणाली को सरलता और परदर्शी बनाने के बारे में जानकारी दी गई। प्रदेश सरकार के आइटी एवं इलेक्ट्रानिक विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ मंडलायुक्त आनंद कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य शासकीय कार्यों में सोशल मीडिया का कुशलता पूर्वक उपयोग करना है। सीएम हेल्पलाइन (1076), ई-आफिस योजना, ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के बारे में जानकारी दी दी। साथ ही ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में प्रदेश एवं केंद्र सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को बताया गया। कार्यशाला में ई- डिस्ट्रिक्ट की सुमन भट्टाचार्या, सीएम हेल्पलाइन के अर्पित, सोशल मीडिया के गौतम, ई-आफिस के नवलेश व कुंदन ने तकनीकी पहलुओं को रखा। सीएम हेल्पलाइन के बारे में बताया गया कि यह जन सामान्य तक अपनी पहुंच बनाकर शासन व प्रशासन के कार्यों को सभी स्तरों पर सरल करती है। इसके अतिरिक्त अधिकारियों को एक-दूसरे से एवं आम जनता से सोशल मीडिया के जरिये संपर्क बनाए रखने की जानकारी दी। इस दौरान सीडीओ प्रियंका निरंजन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार चौहान, अपर आयुक्त सूर्यमणि लालचंद, संयुक्त विकास आयुक्त अभिराम त्रिवेदी, एडीएम राजितराम प्रजापति के साथ ई- डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गुरु प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें