फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीज क्रशर प्लांट के चलने की शिकायत पर किया जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा (मिर्जापुर)। पिछले दिनों जिलाधिकारी अनुराग पटेल के सीज किए गए क्रशर प्लांट के चलने की शिकायत मिलने पर मंगलवार शाम खान अधिकारी ने क्षेत्र के बाराडीह, डकही, जिगना, धुरिया, बगहिया गांव के पहाड़ों में छापेमारी की। इस दौरान सीज किए गए प्लांटों की जांच की गई। जांच में सभी प्लांट बंद हालत में पाए गए। टीम ने इस दौरान कई अन्य क्रशर प्लांटों के संचालक को क्रशर प्लांट पर पानी का छिड़काव व बाउंड्रीवॉल कराने का निर्देश दिया। खान अधिकारी ने ओवर लोड गिट्टी से लदे पांच ट्रकों को सीज करते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

करीब एक पखवारा पूर्व अहरौरा क्षेत्र के पहाड़ियों पर अवैध क्रशर संचालित होने की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए छह क्रशर प्लांट को सीज कर दिया था। मंगलवार को अधिकारियों को शिकायत मिली कि अहरौरा क्षेत्र के जिगना, डकही, बाराडीह गांव में सीज किए गए क्रशर प्लांट रात में चल रहे हैं। मंगलवार शाम खान अधिकारी आर.बी सिंह सीज क्रशर प्लांट की जांच करने पहुंच गए। खान अधिकारी ने पूर्व में सीज किए गए सभी क्रशर प्लांटों पर जाकर जांच की। हालांकि जांच में कोई प्लांट चालू स्थिति में नहीं पाया गया। क्रशर प्लांटों की जांच करके लौटते समय क्षेत्र के आनंदीपुर गांव के पास ओवरलोड गिट्टी लदी ट्रक का परिवहन होते दिखाई दिया। जांच टीम ने ट्रकों को रोककर उसे ओवरलोड में सीज कर दिया। क्षेत्र की पहाड़ियों में जांच टीम के पहुंचते ही अन्य प्लांट संचालक अपने प्लांटों को बंद कर भाग खड़े हुए। इस दौरान जांच टीम सिर्फ सीज किए हुए क्रशर प्लांट की जांच की। इससे अन्य क्रशर प्लांट संचालक ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें