मिर्जापुर। बारिश के चलते नगर में कुछ स्थानों पर हुए जल भराव पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। दूरभाष पर रोडवेज चौराहे से लेकर सेंट मेरिज स्कूल तक नालियों के जाम होने व उसके चलते कुछ स्थानों पर हुए जल भराव की सूचना पर शुक्रवार को नपा अध्यक्ष मौके पर पहुंच निरीक्षण किया।
मौके पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष ने देखा कि नालियों के जाम होने के कारण बरसात का पानी नालियों के साथ ही सड़कों की पटरियों तक फैला रहा। जिस पर उन्होंने उन्होंने जेसीबी बुलवाकर तत्काल नालियों की सफाई कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक वार्डो का भ्रमण करते हुए समस्याओं पर नजर रखने का निर्देश दिया। कहा यदि किसी गली व मोहल्ले में नालियों के जाम होने की शिकायत मिले तो फौरी तौर सफाई अभियान चला समस्याओं से निजात दिलाए जाएं।