मिर्जापुर। पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रथम स्थापना दिवस पर बुधवार को लोगों से संवाद स्थापित किया। सरदार पटेल नगर में आयोजित संवाद में कहा कि नए राज्य के गठन तक लड़ाई जारी रहेगी। अध्यक्षता करती महिला मोर्चा की प्रांतीय अध्यक्ष रेखा सिंह पटेल ने कहा कि नए राज्य के सवाल पर राजनीतिक दलों को भी अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि उठ रही इस आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने एक पखवारे में उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ व झारखंड को राज्य का दर्जा प्रदान किया गया था। उन्होंने पूर्वांचल को 30 वें राज्य के रूप में घोषित किए जाने की मांग की है। इस मौके पर दिलीप सिंह पटेल, ईश्वरदत्त त्रिपाठी, जगदीश सिंह पटेल, आशा सिंह, आदर्श सिंह पटेल, रितेश पटेल, मुरारी कुमार, विवेक सिंह, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।