फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकते मिली महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। स्थानीय थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव में सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे विवाहिता कविता देवी 23 वर्ष पत्नी योग प्रकाश ने पति से विवाद होने के बाद अपने कच्चे मकान में साड़ी के फंदे के सहारे फांसी लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के भोड़सर गांव निवासी जवाहिर लाल ने अपनी बेटी की शादी 26 मई 2017 को पड़री थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव निवासी योग प्रकाश के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही कविता के ससुराली बाइक की बात को लेकर उसे आए दिन मारते पीटते थे। जवाहिर लाल ने बताया कि 10 दिन पूर्व पुलिस परामर्श केन्द्र के यहां आपसी सामंजस्य से कविता घर आई थी। सोमवार को ससुरालियों ने मारपीट कर उसे फंदे पर लटका दिया । मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय महिला के शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरवाकर पीएम के लिए भेजवाया। महिला के पति योगप्रकाश को अपने हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मृतक महिला के शव को पीएम के लिए भेजते हुए उसके पति को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक महिला के पिता द्वारा जो तहरीर दिया जाएगा उसके हिसाब से रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें