फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति ने पढ़ाई में आने वाली आर्थिक बाधाओं को किया दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य महेंद्र सोनकर ने विद्यार्थियों से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली छात्रों के लिए छात्रवृत्ति वरदान साबित होगी और वे इसके जरिये आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य महेंद्र सोनकर ने बताया कि उन्होंने खुद छात्रवृत्ति की बदौलत पढ़ाई की। बताया कि पिता एक किसान थे। धन की कमी के चलते हमेशा पढ़ाई में परेशानी होती थी। इसके बाद भी पिता परदेशी राम और माता कदामी देवी पढ़ाई के लिए प्रेरित करते थे। बताया कि वर्ष 1985 में कक्षा नौ में 150 रुपये छात्रवृत्ति मिलने पर काफी खुशी हुई। इसके बाद कक्षा 10, 11, 12, स्नातक और बीएड तक छात्रवृत्ति मिली। बीएड में 3600 रुपये छात्रवृत्ति मिली। छात्रवृत्ति से पढ़ाई में आने वाली आर्थिक दिक्कत दूर हुई और उच्च शिक्षा ग्रहण कर मुकाम पा लिया। आज वह राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य हैं। उन्होंने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन कर सराहनीय कार्य किया जा रहा है। कहा कि सभी छात्र-छात्राएं अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए समय से ऑनलाइन आवेदन करें। छात्रवृत्ति मिलने से गरीब बच्चों को पढ़ाई में मदद मिलेगी। माता- पिता को भी राहत मिलेगी।
डीआईओएस देवकी सिंह ने कहा कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन सराहनीय है। प्रधानाचार्य छात्रवृत्ति परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरने के लिए बच्चों को प्रेरित करें। इससे गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाई में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें