फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की जांच करेंगे खंड शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवनों की जांच की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है। वे जांच के बाद जर्जर भवनों की सूची बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपेंगे ताकि स्कूल भवनों की तत्काल मरम्मत कराई जा सके। निरीक्षण के दौरान अगर स्कूल के जर्जर भवन में बच्चे पढ़ते मिले तो कार्रवाई की जाएगी और इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी को जिम्मेदार माना जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि नवीन सत्र दो जुलाई से चल रहा है। वर्तमान समय में बारिश का मौसम चल रहा है। कुछ परिषदीय स्कूलों के कुछ भवन जर्जर है। इन परिषदीय स्कूलों के जर्जर भवन में बच्चों को पढ़ाने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को सभी स्कूलों की जांच करने का निर्देश दिया गया है। यदि किसी स्कूल का भवन जर्जर मिलता है तो वे तत्काल उसकी सूचना उपलब्ध कराएं। साथ ही किसी अन्य सरकारी भवन में स्कूल का संचालन कराया जाए, जिससे किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। निरीक्षण के दौरान यदि किसी स्कूल में जर्जर भवन में बच्चे पढ़ते हुए मिले और किसी प्रकार की अप्रिय घटना हुई तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी की होगी। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें