अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। तीन दिवसीय पीएसी पूर्वी जोन की 46वीं अंतर वाहिनी एलार्म एफीसिंसी रेस, राइफल, रिवाल्बर शूटिंग प्रतियोगिता बुधवार को नगर के बरौधा कछार स्थित 39 वीं वाहिनी परिसर में सपन्न हो गई। मुख्य अतिथि पूर्वी जोन पीएसी के आईजी नवनीत सिकेरा ने प्रतिभागियों को शील्ड प्रदान कर उन्हें बेहतर खेल के लिए बधाई दी। कहा कि खेल से मानसिक व शरीर दोनों का विकास होता है। इसलिए ऐसे खेलों आ आयोजन होना चाहिए। इससे खिलाड़ियों की प्रतिभा भी उभर कर लोगों के सामने आती है।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान हर क्षेत्र में 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर का दबदबा रहा। फिर चाहे राइफल शूटिंग हो या फिर एलार्म एफिसियेंसी रेस प्रतियोगिता। जवानों ने हर खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 15 जुलाई को एलार्म एफिसियेंसी रेस प्रतियोगिता में मुख्य आरक्षी श्यामलाल यादव, अरविंद सोनकर, आनंद कुमार, शरद चंद्र चौहान, तौकीर खां, सुदर्शन ने 39 वीं वाहिनी मिर्जापुर को प्रथम स्थान दिलाया। 16 को राइफल पुरानी स्पर्धा प्रतियोगिता कराई गई। इसमें भी 39 वाहिनी पीएसी मिर्जापुर को 340 अंक मिलने के कारण प्रथम मिला जबकि 48 वाहिनी पीएसी सोनभद्र को 208 अंक मिलने पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। सौ गज राइफल शूटिंग प्रतियोगिता पुरानी स्पर्धा में 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ ने 143 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। स्त्रत्त्वहीं 39 वाहिनी पीएसी मिर्जापुर ने द्वितीय स्थान हासिल की। 17 को राइफल नेशनल पैटर्न प्रोन-पोजीशन की प्रतियोतगिता कराई गई। इसमें 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर को 132 अंक मिलने पर प्रथम तथा 20वीं वाहिनी आजमगढ़ पीएसी को 120 अंक मिलने पर द्वितीय स्थान से ही संतोष करना पड़ा। दूसरी पाली में राइफल ीनेंशनल पैटर्न थ्री पोजीशन बिगबोर की प्रतियोगिता हुई। जिसमेंक 48 वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र 165 अंक हासिल करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया जबकि 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर केे 140 अंक मिलने पर दूसरे स्थान पर से संतोष करना पड़ा। रिवाल्वर की पुरानी स्पर्धा कराई गई। जिसमें 39वीं वाहिनी मिर्जापुर ने 165 अंक प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान किया। वहीं 48वीं आईआर वाहिनी सोनभद्र 134 अंक मिलने पर दूसरा स्थान दिया गया। वहीं कारबाईन की प्रतियोगिता में 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी ने 178 अंक प्राप्त करते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं 39वीं वाहिनी मिर्जापुर की पीएसी ने 166 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान सेनानायक अवधेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।