विंध्याचल। थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव में 12 जुलाई को दो बच्चों की मौत मामले में परिवार के लोगों ने विंध्याचल रोडवेज स्थित एक अप्रशिक्षित चिकित्सक पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया था। मामला संज्ञान में आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बनवारीपुर गांव में जांच टीम भेजी थी और दुकान में चल रही अप्रशिक्षित डाक्टर की क्लीनिक पर छापा मारा था लेकिन आरोपी चिकित्सक भाग चुका था।
मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आरोपी डाक्टर को नोटिस भेजकर दो दिन में जवाब मांगा था। वहीं झोलाछाप सोमवार को आरोपी अप्रशिक्षित डाक्टर की क्लीनिक खुली मिली। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।