फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं में नई जान फूकेंगे पीएम मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन के ग्यारह दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौराभाजपा कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकेगा। जिले के साथ ही मंडल के अन्य दो जिलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जनसभा में बुलाया गया है। पीएम मोदी की इस जनसभा से जहां मिशन 2019 को धार मिलेगी तो वहीं विरोधी दलों को भी ये सभा चुनौती देने का काम करेगी। शनिवार को पीएम नूे आजमगढ़ में सपा और बसपा गठबंधन पर खूब हमला बोला। भाजपा सूत्रों की मानें तो मिर्जापुर की जनसभा में ही पीएम के निशाने पर सपा और बसपा गठबंधन होगा।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा और उसके सहयोगी दल अपना दल एस का कब्जा है। चार सीट भाजपा के पास है तो वहीं छानबे की एक सीट अपना दल एस वधिायक राहुल कोल के पास है। जिले की सांसद अनुप्रिया पटेल हैं। सपा और बसपा गठबंधन के बाद से भाजपा की चिंता बढ़ गई है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभावार जातिगत आंकड़े तैयार किया जा रहे हैं। गठबंधन ने केंद्रीय मंत्री अनुप्र्िया पटेल की चिंता भी बढ़ा दी है। पीएम मोदी की रविवार को होने वाली जनसभा से भाजपा और अपना दल की मुश्किलें काफी हद तक दूर होंगी। पीएम की जनसभा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह लाएगी। भाजपा का जोर अपने पक्ष में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें