अदलहाट। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रधानमंत्री के आगमन के उपलक्ष्य में अदलहाट मंडल के सेक्टर संयोजक, प्रभारी, मंडल के पदाधिकारीओ की बैठक हुई । बैठक में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा की आगामी 15 जुलाई को चदईपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 की लोकसभा चुनाव के लिए भी कमर कसने की बात कही। इस दौरान दिनेश प्रताप सिंह, राजेन्द्र सिंह पटेल, दिनेश वर्मा, अमित पाण्डेय आदि ने संबोधित किया। बैठक में गोविंद श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अजय कुमार, आलोक श्रीवास्तव, जितेन्द्र बहादुर सिंह, इंस पटेल, कल्पना, संगीता, शिवाजी, भरत, तारेलाल विश्वकर्मा, पुष्पराजन गिरी, राम चरन, सतवंत भारती, रणजीत सिंह, कुलदीप सिंह, राजकुमार पांडेय, लक्ष्मण सिंह सिद्धनाथ, रमेश बहेलियया, मुराहू बिंद, जुल्फिकार अंसारी, जय प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।