फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। जिसमें 15 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों की समीक्षा किया। डीएम ने कहा कि कार्यक्रम के लिए एडीएम वित्त व राजस्व राजित राम प्रजापति को नोडल अधिकारी बनाया गया है। चयनित स्थानों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों की समीक्षा करने 11 जुलाई को जनपद में आ रहे है। लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि सिटी ब्लॉक के चंदईपुर से लेकर मंडलायुक्त कार्यालय तक की सड़कों को दुरुस्त करा ले। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी नही आने पाए। जल निगम के अधिशासी अभियंता एके सिंह को निर्देश दियाकि पेयजल के लिए टैंकर आदि की व्यवस्था करा ले। बैठक में सीडीओ प्रियंका निरंजन, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, एसडीएम अरविंद चौहान, सविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें