फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द से लड़पता रहा मरीज, नहीं हुआ इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही बह्मपुत्रा मेल के एस 11 के बर्थ 71 पर सवार एक यात्री की तबीयत खराब होने पर मिर्जापुर में उसका इलाज नहीं होने पर उसे मुगलसराय रेलवे स्टेशन के लिए रवाना कर दिया गया। इससे ट्रेन में सवार यात्री दर्द से तड़पता रहा लेकिन उसको इन दो सौ किलोमीटर के अंदर में कोई इलाज नहीं मिल पाया। इससे समझा जा सकता है कि रेलवे में किस तरह की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

मालदा निवासी पिंटू 29 वर्ष दिल्ली से मालदा के लिए जा रहा था। इलाहाबाद में आने पर अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। मामले से कंट्रोल को अवगत कराया गया। कंट्रोल ने मामले से मिर्जापुर स्टेशन अधीक्षक को अवगत कराते हुए उसका इलाज कराने को कहा। दोपहर बाद ट्रेन मिर्जापुर तो बताया गया कि यहां कोई डाक्टर नहीं है। इसलिए उसका इलाज नहीं हो सकता है। मुगलसराय स्टेशन को अवगत कराया गया है। वहां ट्रेन पहुंचने पर उसका इलाज किया जाएगा। इलाज नहीं कराने के चलते मरीज दर्द से तड़पता रहा फिर भी उसे रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें