फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई के विरोध में ट्रक चालकों ने लगाया जाम

विज्ञापन
मिर्जापुर-रीवा मार्ग पर जाम में खड़े ट्रक
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। गिट्टी लादने मध्यप्रदेश जा रहे उत्तर प्रदेश के कई ट्रक चालकों की मध्यप्रदेश के हनुमना के पास कुछ लोगों ने रंगदारी नहीं देने पर दौड़ाकर पीटा और पथराव किया जिससे दस ट्रक चालक घायल हो गए। कई ट्रकों के शीशे टूट गए। चालकों का आरोप है कि मारपीट करने वाले लोगों ने खुद को मध्यप्रदेश के एक विधायक का आदमी बताया। बुधवार की रात हुई इस घटना के बाद नाराज ट्रक चालकों ने मिर्जापुर के भैसोड पलाय पहाड़ गांव के पास ट्रकों को खड़ा कर मिर्जापुर रीवा मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर सुबह पहुुंची हलिया पुलिस ने ट्रक चालकों को पीटना शुरू कर दिया और चार चालकों को हिरासत में लिया जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। मामला गंभीर होते देख पुलिस ने सुबह आठ बजे कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन

चालकों ने बताया कि बुधवार को भैसोड़ बलाय पहाड़ में महादेव कंसट्रक्सन के दर्जन भर ट्रक गिट्टी लादने रीवा की ओर जा रही थी। हनुमना के आगे मध्यप्रदेश में वहां की एक कंट्रक्शन कंपनी की ओर से गिट्टी लाने से मना किया जा रहा था। इसी बीच वहां कुछ लोग आ गए और खुद को एक विधायक का आदमी बताते हुए कहने लगे कि अगर उनको एमपी में आना है तो इसके बदले उन्हें टैक्स देना होगा। विरोध करने पर वे हाकी, लाठी व राड से ट्रक चालकों को पीटने लगे। इस दौरान उन लोगों ने पथराव किया जिससे दस चालक घायल हो गए। कई ट्रकों के शीशे टूट गए। मामले की जानकारी होने पर मिर्जापुर से एमपी जा रही गाड़ियों के चालक नाराज हो गए और मिर्जापुर रीवा मार्ग भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव के पास सड़क पर ट्रकों को बुधवार रात 12 बजे खड़ा कर जाम लगा दिया। इसके चलते हनुमान पहाड़ी से ड्रमंडगंज बाजार तक करीब 30 किलोमीटर ट्रकों समेत अन्य वाहनों की कतार लग गई और आवागमन बाधित हो गया। गुरुवार की सुबह जाम की सूचना पर पहुंची हलिया पुलिस ने चालकों की समस्याएं सुने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस चार चालकों को पकड़कर ड्रमंडगंज पुलिस चौकी ले आई। इससे चालक और नाराज हो गए। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने हिरासत में लिए गए चालकों को छोड़ते हुए उन्हें समझा बुझाकर शांत कराने के बाद जाम खुलवा दिया।
क्षेत्राधिकारी लालगंज रमाकांत सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश में कुछ चालकों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद उन लोगों ने ड्रमंडगंज में जाम लगा दिया था। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें