फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी पालीटेक्निक कॉलेजों में रूकेगा छात्रों का उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। निजी पालीटेक्निक कालेज अब प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का उत्पीड़न नहीं कर पाएंगे। इसके लिए राजकीय पालीटेक्निक कालेज में सहायता केंद्र खोला गया है। मूल आवंटित संस्था में प्रवेश देने में आनाकानी, अधिक फीस की मांग करने पर शिकायत सहायता केंद्र में दर्ज कराई जा सकती है। ऐसे मामलों में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2018-19 में ऑनलाइन काउंसलिंग के आधार पर परिषद द्वारा अभ्यर्थियों का आवंटन किया जा रहा है। परिषद की ओर से आयोजित ऑनलाइन काउंसलिंग में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों का उत्पीड़न रोकने के लिए राजकीय कॉलेजों में सहायता केंद्र बनाया जा रहा है। सचिव एफआर खान के अनुसार निजी क्षेत्र को आवंटित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा तथा शिक्षण शुल्क निजी क्षेत्रों की संस्था को काउंसलिंग के पश्चात स्थानांतरित कर दिया जाएगा। राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश वर्मा ने बताया कि जनपद में हेल्प सेँटर में यदि किसी अभ्यर्थी से निजी पालीटेक्निक कॉलेज द्वारा प्रमाण पत्रों का सत्यापन नही किया जाता है अथवा निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क की मांग करते है तो संबंधित अभ्यर्थी अपने प्रमाण पत्रों का सत्यापन और शुल्क जमा कर सकते है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद लखनऊ में बने हेल्प सेंटर पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें