फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर से चार सौ किलो गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के कोटवां पुलिया के पास मंगलवार की दोपहर चेकिंग के दौरान कंटेनर से चार सौ किलो गांजा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी आशीष तिवारी ने आरोपियों को बुधवार को पुलिस लाइन में मीडिया के समक्ष पेश किया। देहात कोतवाली प्रभारी साजिद सिद्दीकी और स्वाट टीम प्रभारी रामस्वरूप वर्मा को सूचना मिली थी कि मड़िहान की ओर से आने वाले कंटेनर में गांजा लदा हुआ है। हबीब रोड लाइंस के कंटेनर को रोक कर चेक किया गया तो उसमें बीस बोरों में चार सौ किलो गांजा रखा हुआ था। छोटे-छोटे पैकेट बनाकर उसे बोरे में रखा गया था। गिरफ्तार मुरादाबाद, मैनाठोर, गुरेरा निवासी अनवर, तेजपाल और राशिद ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह इलाहाबाद के राजू जायसवाल के यहां से गांजा ला रहे थे और उसे पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में सप्लाई करना था। कंटेनर का कोई कागजात आरोपी नहीं दिखा सके। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी साजिद सिद्दीकी और स्वाट टीम प्रभारी रामस्वरूप वर्मा, कां बृजेश सिंह, वीरेंद्र सरोज, भूपेंद्र सिंह, रविसेन सिंह, अशरफ अली, राज सिंह राणा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें