लालगंज। प्रशिक्षु आईएएस एसडीएम लालगंज अश्विनी कुमार पांडेय के नेतृत्व में हलिया थाने पर आयोजित समाधान दिवस में भूमि विवाद से संबंधित कुल सात प्रार्थना पत्र आए। एसडीएम ने फरियादियों की सुनवाई करने के बाद सभी शिकायतों का निष्पक्ष निस्तारण कराने का निर्देश दिया। एसडीएम के निर्देश पर चार मामलों का निपटारा कराने के लिए तत्काल पुलिस व राजस्व कर्मियों की टीम मौके पर रवाना हुई। अन्य तीन मामलों से संबंधित लेखपालों की समाधान दिवस में मौजूदगी न होने के कारण संबंधित राजस्व निरीक्षक को टीम के साथ जाकर मामले का समाधान कराने का निर्देश दिया गया।