मिर्जापुर। जिले के 23 साधन सहकारी संघों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। सहायक निबंधक रत्नाकर सिंह ने राजपुर समेत अन्य सहकारी संघ का निरीक्षण किया।
सहकारी संघ नरायनपुर के चुनाव में अध्यक्ष नागेश्वर प्रताप सिंह व उपाध्यक्ष गुलाब यादव का निर्विरोध चुने गए। चुनार विधायक अनुराग सिंह ने दोनों को बधाई दी। चुनाव अधिकारी रामेश्वर सिंह के नेतृत्व में हुये चुनाव में संचालक मंडल में सीमा कुमारी, रामलखन, ज्योति सिंह, बेचई, सुरेश कुमार, उदय सिंह, प्रेम नरायन, सुषमालता, प्रवेश पाठक निर्विरोध चुने गए। इस दौरान भाजपा नेता उदय सिंह, मंडल नरायनपुर अध्यक्ष सुमित जायसवाल, मनोज सिंह, कमलापति सिंह, कोमल सिंह, अनिल सिंह, राकेश सिंह, संतोष चौरसिया आदि मौजूद रहे।
सहकारी संघ राजगढ़ एवं बघौड़ा पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं बैंक प्रतिनिधि के चुनाव में सभी पदों में एक पद के लिए केवल एक-एक पर्चा भर गया जो वैध पाया गया। निर्वाचन अधिकारी ने दोनों स्थानों पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इनमें सहकारी संघ राजगढ़ पर अध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, बैंक प्रतिनिधि दशरथ, देवेंद्र मिश्रा, मिथिलेश, अमित मिश्रा तथा सहकारी संघ संघ बघौड़ा पर अध्यक्ष अमित सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, बैंक प्रतिनिधि में धीरज सिंह, गिरजा देवी, त्रिभुवन सिंह, राम सिंह सहित अन्य सदस्य भी चुने गए। निर्वाचन अधिकारी हृदय नरायन महतो व मनीराम ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव हुआ।
सरकारी संघ कछवा के निर्विरोध अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह और उपाध्यक्ष अनुप कुमार मिश्र घोषित किए गए। इसके साथ 24 प्रतिनिधि जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, पीसीएफ लखनऊ, यूपीएसएस लखनऊ कृभको नई दिल्ली, जिला सहकारी संघ मीरजापुर, क्रय विक्रय सहकारी समिति कछवां में भेजे गए। चुनाव अधिकारी के रूप में राकेश शुक्ला रहे एडीओ कापरेटिव की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।
ड्रमंडगंज के अनुसार सुखरा साधन सहकारी संघ के अध्यक्ष पद पर सत्यदत्त त्रिपाठी को नौ और लालबहादुर पाल तीन मत मिले। सत्यदत्त त्रिपाठी अध्यक्ष निर्वाचित किए गए जबकि निर्विरोध उपाध्यक्ष गुलाब सिंह चुने गए। जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि हेतु कुसुम देवी तथा रामउजागिर कोल निर्विरोध चुने गए। इसके अलावा दो सीट पर अवधेश कुमार सिंह को पांच मत मिले। धनंजय पांडेय को दस मत और रामसागर दूबे को सात मिले। निर्वाचन अधिकारी अविनाश ने बताया कि धनंजय पांडेय तथा रामसागर दूबे जिला सहकारी बैंक के लिए प्रतिनिधि निर्वाचित हुए।