कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे सब्जी विक्रेता
मिर्जापुर। मंडी समिति के सब्जी विक्रेताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को पत्रक सौंपा। इस दौरान नवीन मंडी में प्लेटफार्म पर जबरन रखी गई दुकानों पर प्लेटफार्म संख्या तीन पर शिफ्ट करने की मांग की।
नवीन मंडी समिति के दुकानदारों ने कहा कि अधिकांश व्यापारी मंडी समिति में आढ़त लगाते हैं। दुकानदारों ने आढ़त लगाने के लिए आठ से दस लाख रुपये खर्च कर दुकान का लाइसेंस लिया है लेकिन दुकान केे प्लेटफार्म नंबर दो पर जबरन लगी दुकानों को प्लेटफार्म संख्या तीन पर स्थानांतरित नहीं करने से उनका दुकान नहीं चल रहा है। इससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों ने मंडी में अवैध तरीके से दुकान लगाने वालों को हटाने की मांग की। इस दौरान अमरेश सोनकर, ज्ञानचंद्र मौर्या, कैलाशनाथ, प्यारेलाल, बृजेश कुमार,अजीत, दिलीप सोनकर, डिंपल, बजरंगी, शिवनाथ सोनकर, जगदीश, कृपाशंकर मौर्या, इंद्र बहादुर सिंह, कैलाशनाथ, प्रिंस, जाफर अली, आशीष बिंद, आदि शामिल रहे।