नगर समाजवादी पार्टी की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में नगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जनपद के समस्त तहसीलों पर 27 जनवरी को किसानों की समस्या को लेकर आयोजित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान परेशान हैं। किसानों की समस्या के समाधान की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार का रवैया उपेक्षापूर्ण है। सदर तहसील में होने वाले धरना में नगर समाजवादी पार्टी की जिम्मेदारी बड़ी है। इसलिए सभी पदाधिकारी पूरी जिम्मेदारी से कार्यक्रम को सफल बनाएं। नगर अध्यक्ष लक्ष्मण उमर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार को बने दस माह हो गए हैं। इस अवधि में गिनाने के लिए भाजपा सरकार के पास जनहित की एक भी योजना नहीं है। केवल सपा सरकार द्वारा किए गए उद्घाटनों का पुन: उद्घाटन करके ही अपना दिन काट रही है। उपस्थित सभी नगर के पदाधिकारियों वार्डों के अध्यक्ष एवं सभासद को धरने को सफल बनाने के लिए जी जान से जुट जाने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य रूप से अभय यादव, मुश्ताक अहमद, विजय शंकर प्रजापति राजकमल कसेरा, राजीव सिंह, राकेश यादव, रत्नेश श्रीवास्तव, घनश्याम, महेंद्र, रोहित, मेराज, जावेद, अख्तर, शिवशंकर, अयूब अली, गिरधारी यादव, इंद्रजीत मौर्या, रामसजीवन चौहान, प्रेम प्रकाश भारती, खालिद, शमीम, अंसारी, रघुनाथ, रमेश विश्वकर्मा, प्रेम यादव, राहुल गुप्ता, सोनू , अमित यादव , राजेश सोनकर, अजय यादव, अशोक सोनी आदि शामिल रहे।