चील्ह, जिगना। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में चल रहे स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन गुरूवार को हुआ। जिसमें गाइड्स ने टेंट निर्माण और बिना बर्तन भोजन बनाना सीखा। इस दौरान कैंप फायर का आयोजन किया गया। जिसमें गाइड्स ने आकर्षक और मनमोहक प्रस्तुति किया। जिसकी मौजूद लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा किया।
सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त शंभूनाथ सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड सेवा भाव के लिए जाने जाते हैं। स्काउट निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करें। शिविर में जिला व्यायाम शिक्षक विनोद यादव, जिला स्काउट शिक्षक कुलदीप शुक्ला, आरती कटियार, सुनील सिंह, सर्वेश सिंह ने गाइड को ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक चिकित्सा, गांठ-फांस बंधन आदि का प्रशिक्षण दिया गया। गाइड को गांठ-फांस, प्राथमिक चिकित्सा, ध्वज शिष्टाचार, नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत, सिटी के संकेत, टोली विभाजन, वीपी सिक्स, प्रेरणा गीत आदि कराया गया। इस दौरान राम बहादुर यादव, खुशियाल यादव, अखिलेश सिंह, अशोक कुमार, अंजनी त्रिपाठी, प्राची आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में छानबे ब्लॉक के नेवढ़िया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में चल रहे शिविर का रंगारंग समापन हुआ। जिला गाइड कैप्टन सत्यंबदा सिंह ने गाइड को बिना बर्तन भोजन बनाने की कला सिखाया। इस दौरान धीरेंद्र प्रताप सिंह, दिलीप कुमार, मंजुला मौर्या आदि ने गाइड को प्रशिक्षण का महत्व बताया।