फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना में धांधली से नाराज प्रत्याशी धरने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला प्रशासन द्वारा नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने का दावा फेल हो गया। प्रत्याशियों द्वारा धांधली की शिकायतें मतगणना के दौरान ही किया गया, बावजूद इसके जिला प्रशासन द्वारा आरोपों की अनदेखी की गई। जिससे नाराज मिर्जापुर के वार्ड 36 बुंदेलखंडी से भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार ने धांधली का आरोप जिला प्रशासन पर लगाया। मतगणना में धांधली के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन भी शुुरु कर दिया।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना शुक्रवार को देर शाम समाप्त हो गई। मतगणना में धांधली की शिकायतें मुखर होने लगी है। सदस्य पद के भाजपा प्रत्याशी द्वारा मतगणना के दौरान ही धांधली की शिकायत जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे से किया था, लेकिन उनके आरोपों की अनदेखी करते हुए परिणाम जारी कर दिया गया। सतीश कुमार ने नगर मजिस्ट्रेट को संबोधित पत्रक में कहा कि मतगणना स्थल पर ही पुर्नमतगणना की गुहार लगाया था, लेकिन मतगणना स्थल पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वार्ड की पुनर्मतगणना कराई जाए। राजकीय इंटर कॉलेज में मतगणना के दौरान भी प्रत्याशी द्वारा धांधली को लेकर हंगामा किया गया था। भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी मनोज जायसवाल ने भी पुर्नमतगणना के लिए डीएम से कहा था। इसको लेकर भाजपाजनों और जिला प्रशासन के बीच काफी नोकझोंक भी हुआ था। बावजूद इसके जिला प्रशासन ने पुनर्मतगणना नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें