मिर्जापुर। जिले में सोमवार से चलने वाले मिशन इंद्र धुनष अभियान का रविवार को शुभारंभ किया गया। नगर में
नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने जिला चिकित्सालय से किया तो लालगंज, छानबे, राजगढ़ समेत अन्य स्थानों पर रैली व सभा कर लोगों को अपने बच्चों को सात जानलेवा बीमारियों से बचान के लिए टीका लगाने के लिए जागरूक किया गया।
बता दें कि जिले भर में छूटे 18 हजार बच्चों को सात जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए नौ से 17 अक्तूबर तक अभियान चला कर गर्भवती महिलाएं एवं शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रम सघन मिशन इंद्रधनुष 2017 के तहत राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा जागरूकता रैली निकाल कर शुभारंभ किया गया। बताया गया कि एक सप्ताह तक गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं को जन्म से लेकर दो साल तक के बच्चों को सात टीके लगाए जाएंगे। जिसमें जन्म के समय बीसीजी एवं हेपेटाइटिस बी, डेढ़ माह पर पेंट प्रथम व आईबीपी, ढाई माह पर पेंट सेकेंड, साढ़े तीन माह पे पेंट थर्ड व आईबीपी, साढ़े नौ माह, डेढ़ साल व पांच साल पर खसरा, डिप्थीरिया, बस्तर दो के टीके निशुल्क लगाए जाएंगे । डा. अरुण तिवारी ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा है कि डीएमए, डिप्थीरिया, काली खासी, खसरा, पीलिया, तव,पोलियो, चेचक आदि समय समय पर होने वाले बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए शून्य से पांच साल तक जो इन सात टीकों को लगवा कर लाभ लिया जा सकेेगा। इस अवसर पर डा. रवि प्रकाश, डा. अरुण तिवारी ,प्रवीण गुप्ता, प्रभात सिंह, पंकज,शिवमोहन, रमेश सिंह, अजीफ सिंह, शारदा देवी, प्रभावती, निशा आफ लोग पुशपल्टा आदि लोग उपस्थित रहे।लालगंज संवाददाता के अनुसार सघन मिशन इंद्रधनुष संपूर्ण टीकाकरण अभियान का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख महेंद्र गिरि ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फीता कर किया। नवजात बच्चे को पल्स पोलियो का ड्राप पिलाने के बाद कहा कि टीकाकरण समाज के हित में है। प्रत्येक घर और उपकेंद्रों पर अभियान चलाकर टीकाकरण किया जा रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. कुमार राज ने कहा कि संपूर्ण टीकाकरण सरकार के लक्ष्य को हरहाल में प्राप्त किया जाएगा । इस अवसर पर मुकेश सिंह, कमलेश कुमार, पांडे जी ,एएनएम ,आशा ,आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रहीं।