फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ किमी चलना पड़ता है प्रधान से मिलने के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शेरवां। विकास खंड जमालपुर के ग्राम पंचायत चंदौली के बुधवार माइनर के पास गड़ई नदी पर पुल निर्माण नहीं होने से चंदौली, जादोपुर, महोगनी भीटवापर के ग्रामीणों को कहीं आने-जाने के लिए आठ किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। बरसात में ग्राम पंचायत चंदौली के बच्चों को प्राथमिक विद्यालय पर पहुचने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

जब भी बांधों से गड़ई नदी में जब जब पानी छोड़ा जाता है तो ग्रामीणों को रेरूपुर, खेमइबरी, जलालपुर बहुआर के रास्ते आठ किलोमीटर की दूरी अपने ही गांव में जाने के लिए तय करना पड़ता है। भारी बारिश होने के बाद लोगों को अपने ही घर में कैद हो जाना पड़ता है। ग्राम पंचायत के लोगों को नदी पार करने के लिए बांस का पुल व करहा का सहारा लेना पड़ रहा है। इतना ही नहीं चंदौली ग्राम पंचायत के सामने गड़ई नदी में चैक डैम नहीं होने से यहां के लोगों को कभी बाढ़ तो कभी सूखे की मार सहनी पड़ रही है। पांच हजार आबादी वाले ग्राम पंचायत चंदौली में हर चुनाव में पुल निर्माण का वादा किया जाता रहा है। रात में कोई बीमार हो जाए तो चिकित्सक के यहां पहुंचना मुश्किल हो जाता है। चंदौली गांव के डब्लू तिवारी, दीपक कुमार, नंदलाल तिवारी, संजय तिवारी, मायाशंकर तिवारी, मेघनाथ बिंद, मेघू बियार, नामवर यादव, अभय बिंद, शंकर बिंद, दीपक तिवारी, कोमल तिवारी ने पुल की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें