मिर्जापुर। भारत सरकार की टीम ने जिले में चल रहे स्वच्छता अभियान के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। चार सदस्यीय टीम ने आरएन ओझा के नेतृत्व में गंगा के किनारे नमामि गंगे योजना के तहत बन रहे शौचालयों की जांच की। टीम के एसके श्रीवास्तव ने छानबे ब्लॉक के अकोढ़ी गांव में बन रहे शौचालयों और स्वच्छता अभियान का सत्यापन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन घरों में शौचालय शेष रह गए हैं, उनको जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। जिससे जिले को खुले में शौच मुक्त बनाया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव ने ब्लॉक में चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दिया। निरीक्षण के दौरान यूनिसेफ के कुमार विक्रम और शशि उप्रेति, ब्लॉक प्रमुख, एडीओ पंचायत, बीसी मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।