फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्त परीक्षण कराने को उमड़े भाजपाजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर जिला अस्पताल स्थित रक्तदान बैंक परिसर में रक्त परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नौ अगस्त को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले भाजपाजनों का रक्त परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है, सभी व्यक्ति को जीवन में रक्तदान करना चाहिए। युवा बढ़ चढ़ कर रक्तदान करें। विष्णु सोनकर ने रक्त परीक्षण कराते हुए लोगों से रक्तदान करने का आह्वान किया। रक्त परीक्षण संयोजिका उमा बरनवाल ने कहा कि जन्म शताब्दी वर्ष आयोजित रक्तदान शिविर में नौ अगस्त को भाजपाजन रक्तदान करें। बुधवार को नितिन विश्वकर्मा, श्याम सिंह, मनमोहन गर्ग, सुुशील मुसद्दी, प्रदीप सोनकर, देव प्रकाश पाठक, अमित सिन्हा, विनोद शंकर पांडेय, अंबिका साहू, निशांत दूबे, निर्मला राय, सुरेश जायसवाल सहित भाजपाजनों ने बढ़ चढ़ कर रक्त परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें