फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर बारिश के बावजूद गंगा का जलस्तर घटा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। दिन भर थम थम कर हुई बारिश के बाद भी गंगा का जलस्तर जहां छह सेंटीमीटर घट गया वहीं शहर में कई स्थानों पर जगह-जगह जल भराव होने से यात्रियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कभी बूंदाबांदी और कभी झमाझम बारिश की वजह से बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। रोडवेज बस स्टैंड में बारिश का पानी जमा हो जाने के कारण यात्रियों को मुश्किल का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सुबह से जो बारिश शुरु हुई वह थम-थम कर दिन भर होती रही। काले मेघों ने मोटी मोटी बूंदें बरसा कर धरती की गर्मी को ठंडा किया। कभी बारिश झमाझम होने लगती थी तो कभी बूंदाबांदी के रूप में हुई। इससे दिन भर जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। बाजारों में दिन भर सन्नाटा छाया रहा। स्कूलों में भी बच्चों की उपस्थिति आम दिनों की अपेक्षा कम रही। बारिश के कारण रोडवेज बस स्टैंड परिसर में जल भराव की स्थिति बनी रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस से उतरने वालों को पानी में पैर रख कर बाहर जाना पड़ा। नटवां रेलवे पुल के नीचे बारिश का पानी एकत्र होने से झील का नजारा दिखाई पड़ा। यहां किसी तरह वाहन गुजर रहे थे, जिसके कारण इस इलाके में रास्ता जाम रहा। भरुहना, पीलीकोठी, स्टेशन रोड, संगमहाल, जंगीरोड आदि इलाकों में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। इससे सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को हुई। बारिश के कारण तिरपाल, प्लास्टिक की पन्नी और छातों की दूकानों पर लोगों की उपस्थिति अधिक रही। जिन लोगों के छाते खराब थे उन्होंने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए उसे बनवाने के लिए दिया है। दिन भर हुई बारिश के बाद भी गंगा के जलस्तर में घटाव का क्रम एक दिन पूर्व की तरह जारी रहा। गंगा का जलस्तर रविवार को जहां 66.038 मीटर रहा जो सोमवार की सुबह घट कर 66.032 मीटर हो गया। इससे तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें