फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन उद्योग नीति की घोषणा से चहके भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक बुधवार को गिरधर चौराहा पर हुई, जिसमें सह-संयोजक एवं काशी क्षेत्र के प्रभारी शैलेंद्र अग्रहरि ने यूपी औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति लाने के लिए सरकार को बधाई दी और कहा कि इससे सूबे में औद्योगिक वातावरण तैयार होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक वातावरण स्थापित करने के लिए सरकार संकल्पित है। यह नीति उसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। औद्योगिक विकास के लिहाज से क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने का प्रयास प्रदेश की सरकार ने किया है। पूर्वांचल को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की भांति उद्योग संपन्न क्षेत्र बनाने का प्रयास सरकार कर रही है। इससे सबसे ज्यादा लाभान्वित क्षेत्र काशी होगा। व्यापारियों को एकल खिड़की सुविधा दी जाएगी। भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष बचाऊ लाल सेठ ने कहा उद्योग नीति में दिव्यांगों के भी प्रोत्साहन का प्राविधान है। सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष फंड बनाने की नीति भी शामिल की है। प्रदीप सोनकर, विनोद शंकर पांडेय, अतिन गुप्त, रविशंकर साहू, अमित गुप्त, निर्मल सिंह, नितिन अग्रवाल, प्रदीप जायसवाल, संदीप बरनवाल, पियूष गोयल, संतोष गुप्त, पवन केशरी, कमल गुप्त, गणेश ऊमर, शिवांशु कसेरा, लल्लूराम मोदनवाल, रवि पुरवार सुशील मुसद्दी, गौरव ऊमर, पंकज टंडन, कामद नाथ, रविंद्र जायसवाल, मयंक गुप्त, नयन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें