मिर्जापुर। संक्रमित पाए गए तीसरे जमाती के परिवार के 17 सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आने और चुनार के राजकीय महाविद्यालय में बने शेल्टर होम में रखे गए 64 लोगों को मंगलवार को सर्टिफिकेट देकर छूट्टी दे दी गई। शेल्टर होम से भेजे गए संदिग्धों के सभी सैंपल निगेटिव आए थे।
विंध्याचल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आईसोलेशन में तीन जमाती समेत एक भदोही के संक्रमित का उपचार हो रहा है। 16 अप्रैल को पहली रिपोर्ट निगेटिव आने वाले जामती की दोबारा सैंपल पाजिटिव आया था। इसके बाद उसे आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर परिवार के 17 लोगों को मंडलीय अस्पताल में क्वारंटीन किया गया था। 17 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। परिवार के सभी सदस्य 14 दिनों से संक्रमित से अलग रह रहे थे तो रिपोर्ट निगेटिव आने पर सभी को मंगलवार को सर्टिफिकेट देकर छूट्टी दे दी गई।
चुनार, नगर के राजकीय महाविद्यालय में बने शेल्टर होम में चौधरीपुर, कुशहां, सुरसी, मेढिया, पंपापुर वाराणसी, चकिया महरछ, मेहंदी गंज, बडौदा बाजार, जमुहार आदि क्षेत्रों के रहने वाले कुल 25 परिवार के 64 लोगों को पांच पांच अप्रैल को क्वारंटीन सेंटर ले आई थी। सभी बस से जमरे से दिल्लटी मटका शाह बाबा मजार पर जियारत कर 24 मार्च को वापस आए थे। मंगलवार को दोपहर भोजन कराने के बाद राशन दिया गया। इसके बाद सर्टिफिकेट देकर छूट्टी दी गई। बताया कि वह अपने घरों में ही रहेंगे और मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे। क्वारंटीन हुए इन ग्रामीणों को प्रशासन ने दो बसों से इन्हें गांव तक पहुँचाया। इस दौरान उपजिलाधिकारी जंग बहादुर यादव, सीओ सुशील कुमार यादव, तहसीलदार नुपूर सिंह, नायब तहसीलदार नटवर सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. संतोष वर्मा, सर्वेस कुमार, कोतवाल राजीव कुमार मिश्रा, भीमसस्त्रत्त्ेन सक्सेना, श्यामा राम, नंदलाल आदि रहे।
कोराना संदिग्ध की भेजी गई सात लोगों की रिपार्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 14 लोगों का सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजा। तीसरे संक्रमित जामाती के परिवार के 17 में दो की रिपोर्ट बाकी थी। मंगलवार को दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई। पूर्व में जौनपुर से लौटे एक युवक और चार गैर प्रांत से लौटे लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई। जनन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डा. अरुन कुमार वर्मा ने मंगलवार को 14 लोगों का सैंपल लिया। इसमें मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बने क्वारंटीन कक्ष में ड्यूटी कर रहे डा. सुदीप कुमार, डा. अब्दुल कादिर, दो सफाईकर्मी और एक सैंपल ले जाने वाले कर्मचारी का सैंपल लिया। इसके अलावा मालगाड़ी से बिहार जा रहे दो यात्री व मंडलीय अस्पताल में जांच कराने आए सात गैर प्रांत के लोगों का सैंपल लिया गया।
.........................
ये है रिपोर्ट
आईसोलेशन किए गए- चार पाजिटिव (तीन जमाती, एक भदोही से)
क्वारंटीन किए गए-
23 -जमाती- मस्जिद से लोहंदी के शेल्टर होम में स्थानांतरित
08 - जमाती (रिपोर्ट निगेटिव आई)
03-(गैर प्रांत से आए लोग)