मिर्जापुर(ब्यूरो)। शासन द्वारा अपराधरियों पर अंकुश लगाने के लिए 13 जुलाई से 12 अक्तूबर तक चलाए गए एक सजा कराओ अभियान के तहत प्रदेश के 7951 अपराधियों को सजा दिलाई गई है।
जिसमें विंध्याचल मंडल में 176 अपराधी हैं। ये बातें पुलिस महानिरीक्षक अभियोजन डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में पत्रकार से कही।
श्र
उन्होंने बताया कि कुख्यात अपराधियों को सजा कराओ अभियान के अंतर्गत 13 जुलाई से 12 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में कुल 7951 अपराधियों को सजा कराई गई।
दस वर्ष या उससे अधिक मुजरिमों की संख्या 1240 है। वहीं आजीवन कारावास पाने वालों में 945 अपराधी शामिल है। चार शातिर अपराधियों को फांसी की सजा हुई है।
फांसी पाने वालों में फिरोजाबाद में डकैती व हत्या के मामले में एक, सावली में डकैती एवं हत्या के मामले में दो और ललितपुर में रेप व हत्या के मामले में एक आरोपी है।
पूरे प्रदेश में 33 हजार 79 आरोपियों की जमानतें खारिज कराने में सफलता मिली है। इसमें प्रदेश स्तर के 1466 टाप दस अपराधियों की जमानत भी निरस्त करना शामिल है
जबकि मादक पदार्थों की बड़ी मात्रा में तस्करी करने वाले 26 शातिर अपराधियों की दस वर्ष से अधिक की कठोर कारावास सं दंडित कराया गया है।
इनमें से तीन अपराधी जानकी रोका, आस कुमारी तथा दिलमाया ऐसे हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करते थे। दहेज उत्पीड़न में 249 आरोपियों एवं महिलाओं के साथ बलात्कार करने वाले 273 अपराधियों को दस वर्ष से अधिक सजा से दंडित कराया गया है।