फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रसूता के पति ने चिकित्सक के खिलाफ थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव निवासी युवक ने अस्पताल के डाॅक्टर पर गलत इलाज करने तथा पैसा देने से मना करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कूड़ी गांव के निवासी धर्मेंद्र दो सप्ताह पहले अपनी पत्नी ममता देवी का प्रसव राजगढ़ बाजार के एक नर्सिंग होम में कराए थे। आरोप लगाया कि सर्जरी का 50 हजार रुपये नर्सिंग होम के डॉक्टर को दिए गए थे। सर्जरी के बाद प्रसूता ममता का टांका पक गया। जिसकी शिकायत करने पर अस्पताल के मालिक द्वारा आश्वासन दिया गया था कि आप कहीं अन्य जगह इलाज करा लीजिए, जो खर्च आएगा वो देंगे। इलाज करने के बाद जब प्रसूता के पति ने डॉक्टर से पैसा मांगा तो डॉक्टर ने पैसा लौटाने देने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने चिकित्सक के खिलाफ राजगढ़ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजगढ़ राणा प्रताप यादव ने बताया की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें