फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस काम में विश्वास करती है: प्रियंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का पड़री क्षेत्र के चंडिका धाम में लोगों ने जोरदार स्वागत किया। प्रियंका गांधी ने उनसे कहा कि कांग्रेस काम में विश्वास करती है। भीड़ को देखते हुए प्रोटोकॉल को नजर अंदाज करते हूए प्रियंका गांधी ने स्टीमर को चंडिका घाट पर रूकवाया और उतरकर लोगो से रूबरू हुई। लोगों ने बताया कि इस मंदिर में दर्शन करने से माँगी गई मुराद पूरी होती है। इस पर प्रियंका गाँधी ने मां के दरबार पहुंची और दर्शन पूजन किया। इसके बाद उपस्थित जनसमूह व विशेष कर महिलाओं से रूबरू हुई और उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने कहा की कांग्रेस काम में विश्वास रखती है, ढोंग में नहीं। आप लोग अबकी बार कांग्रेस की सरकार बनाएं।आप लोगो के हर कामों को पूरा किया जाएगा। बताते चलें की भगवती चंडिका का क्षेत्र ही नही बल्कि कई जिलों से लोग दर्शन पूजन करने आते है। यह मूर्ति कब की है। यह किसी को पता नही लोगो का मानना है कि सती के शव को लेकर जब शिव जी घूम रहे थे। उस समय विष्णु ने अपने चक्र से सती के शव को काटकर अलग किया यहाँ सती का दाहिना नेत्र गिरा है।लोगो का मानना यह है की जो भी भक्त सच्चे मन से माँ का दर्शन पूजन करते हैं, उनकी सारी मुरादे पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें