कछवां। सहायक विकास अधिकारी पंचायत मझवां ने शुक्रवार को हुए निरीक्षण के दौरान शौचालय निर्माण में शिथिलता पाएं जाने पर कई ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया है। सहायक विकास अधिकारी ने एक के बाद एक कई ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। गांवों में शौचालय निर्माण न होने और फोटो अपलोड न कराए जाने पर फटकार लगाते हुए दर्जन भर ग्राम प्रधानों व सचिवों को नोटिस जारी किया।
सहायक विकास अधिकारी रविकांत ओझा ने दियाव, जमुआरी, गोबर्धनपुर, केवटावीर, बाड़ापुर, भैंसा, तिवारीपुर, महामलपुर और लरवक गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लेफ्ट आउट बेसलाइन (एलओबी) अंतर्गत शौचालय की प्रगति शून्य होने पर उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव कड़ा निर्देश दिया। एडीओ पंचायत ने दो दिन के अंदर शून्य पाए जाने वाले ग्राम पंचायतों को शौचालयों के फोटो तुरंत अपलोड करने के निर्देश दिए।