फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (मिर्जापुर)। क्षेत्र के रजई गांव निवासी किसान राम सिंह (55) की शुक्रवार को विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सक ने भी अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लालगंज थाना के रजई गांव निवासी किसान राम सिंह दोपहर 12 बजे के लगभग गेहूं की सिंचाई के लिए खेत पर गए हुए थे। नहर की कुलाबा की सफाई करने के बाद उसमें फंसे बांस को निकाल कर अपने कंधे पर उठा कर रखते समय ऊपर से गुजरे विद्युत तार में बांस छू गया। बांस पानी में भिगा था इस कारण विद्युत तार में बांस छूते ही उसके चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन राम सिंह को आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लेकर पहुंचे। वहां पर तैनात चिकित्सक संजय सिंह ने भी रामसिंह को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें