पड़री। पहाड़ी विकास खंड के मोहनपुर भवरख में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन संघ के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग के आधे मार्ग को घेरकर किसानों के हित चिंतन को ध्यान में रखते हुए किसान सभा की गई। सभा के दौरान किसानों से संगठित होने का आह्वान किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मुख्य महासचिव राजेंद्र प्रसाद शास्त्री ने कहा कि सरकार का यह रवैया किसानों के हित में नहीं है। आगाह किया कि समय रहते सरकार चेत ले नहीं तो इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-सात के दोनों तरफ लगे वृक्ष को सरकार बिना सत्यापन कराए वन विभाग को सौंप दिया और वन विभाग सड़क किनारे लगे वृक्षों के अलावा किसानों को भी क्षति पहुंचा रही है। प्रदेश सचिव जालिम सिंह पटेल ने कहा कि अगर सरकार किसानों की आवाज नहीं सुनती है तो आने वाले दिनों में संसद के सामने बैठा जाएगा। कानूनी सलाहकार करुणा शंकर शुक्ल ने कहा कि सरकार अपने संवैधानिक नीति का स्पष्टीकरण करे। सभा की अध्यक्षता दुर्गेश पटेल व संचालन जिला उपाध्यक्ष फणिंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान रामनाथ सिंह पटेल, संतोष तिवारी, चंदन दुबे, रमेश सिंह,म सुरेश सिंह, विनोद सिंह, रामदुलारे सिंह, शारदा प्रसाद सिंहम, रामभजन सिंह, जमुना सिंह, राम सकल सिंह, विजय शंकर सिंह, अनुप पटेल, अमित प्रताप सिंह, अंशुमान सिंह, शारदा प्रसाद मिश्र, सुरेश सिंह पटेल समेत अनेकों किसान मौजूद रहे।