फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान के तहत गंगा को स्वच्छ रखने का लिया शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। गंगा स्वच्छता अभियान के तहत वन विभाग द्वारा बालूघाट स्थित गुहराज निषाद पार्क में शनिवार की शाम गंगा स्वच्छता संकल्प अभियान का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें लोगों ने गंगा को स्वच्छ रखने के लिए शपथ ली। कहा कि हम मिलकर गंगा को स्वच्छ बनाएंगे। गंगा में नाली का पानी जाने से रोकेंगे। गंगा घाटों पर साबुन का इस्तेमाल नहीं करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित एस.डी.ओ मिर्जापुर व एन.बी. सिंह ने कहा कि गंगा की सफाई गंगा पूजन से कम नही है इसके लिए समाज के हर तबके के लोगों को आगे बढ़कर गंगा स्वच्छता अभियान में शामिल होना चाहिए। इस दौरान एस.डी.ओ चुनार पंकज शुक्ला, वन क्षेत्राधिकारी आर.पी. यादव, अरुण तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें