फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद का समर्थन करेंगे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जीएसटी में व्याप्त विसंगतियों के खिलाफ राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में 28 सितंबर को भारत बंद का समर्थन किया जाएगा। ये जानकारी संगठन महामंत्री रविंद्र जायसवाल ने बुधवार को रोडवेज बस स्टैंड के पास एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा ई-व्यापार पर 18 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स लगाया जाए। अन्यथा छोटे दुकानदारो के सामने मुश्किलें खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन

महामंत्री ने कहा 40 लाख वार्षिक टर्न ओवर वाले व्यापारियों को जीएसटी से बाहर रखा जाए। पेनाल्टी के उपर पेनाल्टी का प्राविधान समाप्त किए जांए। जिलाध्यक्ष प्रवी कुमार ने नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि सरकार को व्यापारियों के हित में सरल जीएसटी बनाया जाना चाहिए। व्यापारी नेता हरिओम सिंह ने व्यापारियों के उपर लागू किए गए कानून पर अंगुलियां उठाते हुए कहा यदि सरकार इसी प्रकार कड़े कानून बनाती रहेगी व्यापारियों का मानसिक व व्यापारिक दोहन होता रहेगा। उन्होंने कहा पेट्रोल की बढ़ती महंगाई के कारण उत्पादको पर कुप्रभाव पड़ रहा है। कार्यवाहक अध्यक्ष उदय चंद्र गुप्ता ने कहा सरकार की नीतियों का व्यापारीवर्ग विरोध करता है। इस अवसर पर रविंद्र जायसवाल, राज कुमार वैश्य, किशन कसेरा, अभिषेक जायसवाल, सुशील विश्वकर्मा, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें