फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया वायदा खिलाफी का आरोप

विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते राजकीय वाहन चालक
विज्ञापन
चुनार। नार्थ सेंट्रल रेलवे इंलाइज संघ चुनार के सदस्यों ने कर्मचारी हितों से जुड़ी लंबित मांगों को लेकर स्टेशन परिसर में स्थित हनुमान मंदिर तिराहे पर गुरुवार को नुक्कड़ सभा कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शाखा अध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा कि एनडीए की सरकार ने एनपीएस रद्द करने, न्यूनतम वेतन में संशोधन करने व कर्मचारी हितों से जुड़ी अन्य तमाम मांगो को पूरा करने का वायदा किया था लेकिन अब तक सरकार द्वारा कर्मचारियों की लंबित मांग पूरी नहीं की गई। नुक्कड़ सभा के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते कहा कि एनपीएस रद्द कर गारमेंट पेंशन दिया जाए। उन्होंने न्यूनतम वेतन 26000 करने, फिटमेंट फार्मूला 257 के स्थान पर 375 करने, ट्रैकमैन्टेनर को टेक्नीशियन कैडर के समान प्रमोशन देने की मांग की। संघ के मंत्री के के सिन्हा ने कहा कि सरकार के वादाखिलाफी व उनकी मजदूर विरोधी नीति से संघ के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। कहा यदि शीघ्र कर्मचारियों की लंबित मांगो पर ध्यान न दिया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान संघ के उपाध्यक्ष एस के मलिक, सहायक ब्रांच सचिव प्रगति कुमार, सहित राजबली, रामकुमार व नेमू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें