फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आने से युवक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। नीम के पेड़ की टहनी काटते समय करेंट की चपेट में आने से19 वर्षीय युवक की गुरुवार को अपराह्न तीन बजे मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार मे कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के कुशहां-राजकुमारपुर निवासी सोनू गौतम पुत्र स्व. राम रक्षा 132 केवी पावर की गुजरी रीवां-मेजा लाइन के बगल गुरुवार को अपने नीम की टहनी छांटने पेड़ पर चढा़ था। नीम की टहनी छांटते समय 132 केवी करेंट की चपेट मे आ गया और गंभीर रूप से झुलसते हुए नीचे गया। नीम की टहनी जिसे काट रहा था वह हाईटेंशन से करीब आठ दस फीट दूर था। परिजन व गांव वाले राख का मालिस के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले गये, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से पत्नी रानी, माता हीरावती व भाई काशीराम का बुराहाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें