फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं की सुरक्षा को तत्पर है महिला पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत महिला सेल प्रभारी सीमा सिंह ने छात्राओं से रूबरू हुई। बालिकाओं ने महिला सेल प्रभारी को खुलकर अपनी समस्या बताई। उन्होंने महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी छात्राओं को दिया। महिला सेल प्रभारी सीमा सिंह ने कहा कि समाज में कही भी उनके साथ किसी भी तरह का उत्पीड़न हो रहा है, तो उसको सहने की जरूरत नही है। बेझिझक होकर पुलिस को सूचित करें। महिला पुलिस आपकी पुरी सहायता करेंगी। स्कूल आते जाते समय कही भी लड़के तंग करते है अथवा छेड़खानी करते है तो तत्काल सूचना दें। उन्होंने छात्राओं को आज पुलिस हाईटेक हो रही है। डायल 100 से पुलिस की पहुंच जनता के बीच हो रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को डायल 100, घरेलू हिंसा होने पर 181, छेड़खानी आदि छात्राओं को समस्या होने पर 1090, चाइल्ड लाइन 1098 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यात्रा करते समय कही कोई दुर्घटना, लूटपाट अथवा चोरी की घटना की जानकारी मिलती है तो पुलिस को अवश्य बताए। उन्होंने छात्राओं में आत्म विश्वास जगाया कि विपत्ति के समय धैर्य से काम लें। छात्राओं को मोबाइल नंबर को नोट कराया, जिससे वह कही भी पुलिस की सहायता ले सकती है। इस दौरान छात्राओं ने अपने जिज्ञासा भरे प्रश्नों को पूछा। प्रधानाचार्य शिवानी कौशिक ने भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें